सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक जय प्रताप सिंह ने नए वोटर बनने के बारे में बताया। कहा कि आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सशक्त सरकार बनाएं।उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार व देश व प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षण संस्थान खोले जाएं। उन्होंने कहा यह तब संभव है जब आप सरकार को चुनकर लाएंगे। एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने छात्रों को वोटर बनने के लिए फार्म-6 के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: 120 छात्र-छात्राओं ने वोटर बनने को भरा फार्म यह भी बताया कि आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार सिंह ने ...