सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपाइयों ने किया मंथन उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ...