Siddhart Nagar News: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर आठ अधिकारियों को नोटिस
सिद्धार्थ, नवम्बर 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म छह भरवाने में अपेक्षित रुचि नहीं लेने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में बांसी और इटवा तहसील के आठ अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बांसी व इटवा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बांसी व इटवा, खंड विकास अधिकारी बांसी व इटवा तथा खंड शिक्षा अधिकारी बांसी व इटवा शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: 1.7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.