Siddhart Nagar News: मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर भाई-बहन को पीटने का आरोप
सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। पिता की एक साल पुरानी मनरेगा मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गए दो नाबालिग भाई-बहन को ग्राम प्रधान और उनके परिजनों की ओर से बर्बरतापूर्वक पीटने का आरोप है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने भी उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोनहाताल पश्चिम गांव निवासी प्रिंस (16) और उसकी बहन प्रियंका (17) अपनी मां उर्मिला (46) के साथ सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि चार जून को हम दोनों भाई-बहन अपने पिता की ओर से एक साल पहले ग्राम पंचायत में की गई मनरेगा मजदूरी का बकाया पैसा मांगने ग्राम प्रधान के घर गए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.