सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- Siddhart Nagar News: पथरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पथरा कस्बे में साप्ताहिक बाजार में मछली के रेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।पथरा कस्बा निवासी अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटों के साथ साप्ताहिक बाजार में मछली की दुकान लगाते हैं। वह दुकान पर मछली बेच रहे थे। उनके बगल में पथरा निवासी बब्लू उर्फ मोहम्मद हुसैन भी अपने बेटों के साथ मछली की दुकान लगाए थे। अब्दुल गफ्फार के मुताबिक वह मछली 180 रुपये किलो जबकि दूसरे पक्ष के लोग 200 रुपये किलो में मछली बेच रहे थे। इसी रेट को लेकर दोनों पक्षों में विव...