Siddhart Nagar News: मंदिर मार्ग पर नाले का मिट्टी जमा होने से परेशानी
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। कस्बे के शिव बाबा मंदिर, डोई नदी जाने वाले मार्ग पर वर्तमान समय में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले का निर्माण होने से ठेकेदार ने मिट्टी की खोदाई कर सड़क मार्ग पर छोड़ दिया है। इससे राहगीरों व भक्तों को आने-जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हुई थोड़ी देर बारिश से मिट्टी फिसलने लगी है। इससे दिक्कतें और भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं इसी मार्ग पर रजिस्ट्री ऑफिस है। यहां भी आने वाले अधिकक्ताओं व अन्य को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सोनाखाल शिव मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर, जलजमाव से श्रद्धालुओं को परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.