सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भवानीगज थाना क्षेत्र के जंगलीपुर गांव में गुरुवार रात भैंस को चारा देने गई एक अधेड़ महिला को घर लौटते समय सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेंवा सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद ख़तरे से बाहर बताकर डॉक्टर ने शुक्रवार सुबह घर भेज दिया है। जंगलीपुर निवासी सोनमती (50) पत्नी रामकिशोर उर्फ लौटू गुरुवार रात क़रीब 10 बजे अपने रिहायशी घर से दूर स्थित घारी में भैंस को चारा डालने गई थी। घर वापस होते समय किसी जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया। घटना की सूचना महिला ने अपने घर पर पहुंच कर दी। परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए। यह भी पढ़ें- Siwan News चापाकल से पानी लेने गई महिला को जहरीले सांप ने डंसा, मौत डॉक्टर ने लक्षणों के आधार पर एंटीवेन...