Siddhart Nagar News: भूल से बाइकों की अदला-बदली, हलकान हुई पुलिस
सिद्धार्थ, सितम्बर 30 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में मंगलवार को चालक की गलती से एक-दूसरे की बाइक लेकर चले गए। कुछ देर बाद अपनी अपनी बाइक पास में न होने पर, चोरी की आशंका हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। करीब एक घंटे तक वाहन मालिकों के साथ-साथ पुलिस भी हलकान रही। हालांकि बाद में मामले का पटाक्षेप हो गया, एक दूसरे को लोगों ने बाइक हस्तांतरित कर दिया। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के अगया गांव के निवासी राजन पाण्डेय किसी काम से कस्बे में आए थे। ब्लॉक के आसपास अपना काम निपटाने के बाद बैदौला चौराहे पर एसबीआई की कृषि विकास शाखा पर जरूरी काम से गए। वहां से बाहर निकले तो देखा उनकी बाइक मौके पर मौजूद नहीं है। इधर-उधर तलाश के बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस को बाइक चोरी होने की सूचना दी। हालांकि वहां एक बाइक ऐसी खड़ी थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.