Siddhart Nagar News: भूमि विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, नौ के खिलाफ केस
सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद गोली चल गई। गोली लगने से 47 वर्षीय रामशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इस मामले में नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है। जगदीशपुर मोहल्ला निवासी रामशंकर का अपने पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी भूमि को लेकर न्यायालय में भी मामला लंबित बताया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्लैब ढालने को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.