Siddhart Nagar News: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब, तीन दिन से आधे गांव की बिजली गुल
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच छितही गांव में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बांसी विद्युत उपखंड के खैरटिया पावर हाउस अंतर्गत गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है। आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों में पंखे और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तीन दिन पहले ही विभाग को दे दी गई थी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.