Siddhart Nagar News: भीषण गर्मी में ओवरलोड ने बढ़ाई ट्रिपिंग की समस्या, बेहाल हो रहे शहरी
सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले भयंकर उमस भरी गर्मी की चपेट में है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। हर घर में बिजली की खपत अधिक होने से ओवरलोड हो जा रहा है इससे बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। सप्लाई भंग होते ही शहरी बेचैन हो उठ रहे हैं। यह समस्या दिन-रात बनी हुई है।शहर की बिजली व्यवस्था इस बीच कुछ दिनों से चरमराई हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है इसका असर तारों पर पड़ने से ट्रिप हो जा रही है। बिजली कटते ही हर कोई बेचैन हो जा रहा है। वह घर से बाहर निकल कर टहलने लग रहा है लेकिन बाहर भी हवा पूरी तरह से बंद होने से बेचैनी समाप्त नहीं हो रही है। मंगलवार रात सप्लाई ने हर किसी को बेचैन कर दिया। पूरी रात आधा दर्जन बार सप्लाई ठप पड़ी। कभी पांच मिनट में तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.