Siddhart Nagar News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय आईटी संयोजक बने इं.सर्वेश जायसवाल
सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से इंजीनियर सर्वेश जायसवाल को क्षेत्रीय आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौहान ने इंजीनियर सर्वेश जायसवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने व आईटी के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजकुमार चौधरी, नितेश पांडेय, आशीष गिरी, दिनेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, आशीष मिश्र आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.