सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के निवासी व लखनऊ के भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डुमरियागंज के नायब तहसीलदार राघवेंद्र पाण्डेय व थानेदार श्रीप्रकाश यादव के चल अचल संपत्ति की जांच करने की मांग की है। अजय त्रिपाठी के मुताबिक उन्होंने करीब 10 दिन पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर वहां मौजूद अधिकारी को पत्र सौंपा था। दोबारा सोमवार को पुनः रिमाइंड किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...