सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के भरौली गांव में पेयजल संकट के समाधान के लिए विधायक विनय वर्मा ने समरसेबल लगवाया। विधायक ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इसके स्थाई समाधान के लिए लगातार प्रयासरत था। सोमवार को दूसरे समरसेबल का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 230 फीट तक खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। अब पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इससे भरौली के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...