Siddhart Nagar News: भरभरा कर गिरा आंगनबाड़ी भवन के छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचे मासूम
सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र के घरुआर गांव के टोला डढ़ऊल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम के छत का प्लास्टर मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गया और पास में रखी प्लास्टिक की कुर्सी, मेज टूट गया। वहीं पास में बैठ कर पढ़ रहे तीन मासूम बच्चे व आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल-बाल बच गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीनू देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन बच्चे साक्षी (5), रिषभ (3) व कार्तिक (2) उपस्थित थे। जिन्हें पढ़ाया जा रहा था तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया और पास में रखी प्लास्टिक की कुर्सी मेज टूट गई। गनीमत रहा कि हम और बच्चे बाल-बाल बच गए। अब इस भवन में बैठने में भी डर लग रहा है。 यह भी पढ़ें- Munger News: 15 साल से अधूरा आंगनबाड़ी भवन, सेविका के घर चल रहा केंद्रग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.