Siddhart Nagar News: बोलेरो की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सीडीओ आवास के सामने रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी कमलेश अपनी पत्नी व बच्ची अंकिता(3) के साथ सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर मोबाइल बनवाने आया था। वह मोबाइल बनवाने के बाद सीडीओ आवास के पास परिवार सहित खड़ा था। इसी दौरान एक बोलेरो का चालक वाहन को तेजी के साथ बैक करने लगा और मासूम अंकिता उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल मासूम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.