Siddhart Nagar News: बैठक में नियम तय, दो से ज्यादा डीजे बजे तो होगी कार्रवाई
सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को बिस्कोहर पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने व शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार मिश्र ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे की संख्या अधिकतम दो तक सीमित रखी जाए। लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप ही किया जाए, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से बीमार, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा का ध्यान रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दुर्गा पूजा में प्रतिमा स्थापना के लिए ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.