सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। डुमरियागंज पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता व बौद्ध प्रांत अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ पर बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज की तहरीर पर की है।

सामाजिक मीडिया पर वीडियो दरअसल डुमरियागंज क्षेत्र के वासा दरगाह स्थित परिषदीय विद्यालय में बदहाली का आरोप लगाकर दो दिन पूर्व एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। इसको संज्ञान में लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने भवानीगंज थाने में तहरीर दी। इस पर आप नेता के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस कार्रवाई डुमरियागंज के खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वासा दरगाह गांव न...