सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा। बेलौहा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से आसपास के लोग, दुकानदार और राहगीर परेशान हो गए हैं।बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क पर जाम लगने से एंबुलेंस भी फंस जाती है। कस्बे के राम सुभग, बबलू, हलीम, अशोक, सुनील आदि ने जल्द से जल्द जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...