सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर नाबालिग बेटी को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा भाग ले जाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर इटवा पुलिस विधि कार्रवाई में जुट गई है। इटवा थाना अंतर्गत डुमरियागंज नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी शिकायतकर्ता ने थानेदार को दी तहरीर में बताया है कि उसकी 17 वर्षीय लड़की पढ़ी लिखी नहीं है। केवल हस्ताक्षर बनाना जानती है। वह बहुत ज्यादा सोच समझ पाने में असमर्थ है। एक जुलाई की रात करीब 11 बजे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नीट की परीक्षा में चमके मेधावी, पढ़ेंगे डॉक्टरी छानबीन के दौरान पता चला है कि उसके परिवार वाले मेरी बच्ची को...