Siddhart Nagar News: बेकाबू बस गड्ढे में गई, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक
सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शिवनगर-डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव के पास रविवार शाम बच्चों को छोड़कर लौट रही मदरसे की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। गनीमत रहा कि हादसे के समय बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। चालक और परिचालक भी बाल-बाल बच गए।क्षेत्र के बेलगड़ा स्थित मदरसा जामिया खादीजातुल कुबरा इस्लामिया की बस बच्चों को छोड़ने के लिए करमहिया चौराहे तक गई थी। बच्चों को छोड़ने के बाद बस वापस लौट रही थी। इसी दौरान नदांव गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में चली गई।यह देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रहा कि बस में बच्चे सवार नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.