Siddhart Nagar News: बुखार, खांसी व स्कीन रोग से पीड़ित मरीजों ने लिया परामर्श
सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों ने परामर्श लिया। इसके अलावा स्कीन रोगियों ने भी समस्या बताई। चिकित्सकों ने सभी को बीमारी से बचाव की सलाह देते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।डुमरियागंज क्षेत्र के चकचई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल बुखार, चर्म रोग से पीड़ित मरीजों ने समस्या बताकर परामर्श लिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. अनवारूल हक ने बताया कि मेला में पहुंचे क्षेत्रीय मरीजों में बीपी, शुगर, बदन दर्द के अलावा वायरल फीवर, खुजली, दाद, छोटे दाने से संबंधित बीमारियों की जांच की गई है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: बुखार, खांसी व स्कीन रोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.