सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को खेसरहा बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांसी विधायक जय प्रताप सिंह शामिल हुए। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की कलाकृतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। विधायक जय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी में लगाई गई छात्र-छात्राओं की पेंटिंग और चित्रों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनकी कलाकृतियों के विषय और उनके पीछे की सोच के बारे में जानकारी ली। उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृ...