सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में हवन-पूजन, भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर में आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुजीत कौशल और रोहित कसौधन ने श्रद्धालुओं को चावल, छोला और हलवे का प्रसाद वितरित किया। वहीं उत्तर यादव डीह स्थित काली माता मंदिर में यादव संघ समिति की ओर से दोपहर साढ़े तीन बजे हवन-पूजन कराया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: धूमधाम से मनायी भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी पंडित वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी और मुनीन्द्र शास्त...