Siddhart Nagar News: बिस्कोहर में कूड़ा स्थल होंगे चकाचक, तालाब भी चमकेंगे
सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए तिथि वार कार्यक्रम तय कर कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ईओ ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के कचरा संवेदनशील स्थलों (सीटीयू) को चिन्हित कर वहां विशेष सफाई के साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर के प्रमुख तालाबों और पोखरों के संरक्षण के लिए वाटर बॉडी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड, बाजार और मुख्य मार्गों समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान संचालित होगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarna...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.