सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को बीईओ संजय कुमार ने पत्र देकर निर्देशित किया कि केवल उन्हीं वाहनों का संचालन किया जाए जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र पूरी तरह वैध हों। उन्होंने कहा कि बिना वैध फिटनेस के स्कूल वाहन संचालित मिले तो संबंधित स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...