Siddhart Nagar News: बिजली कटौती से रतजगा करनी मजबूरी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। क्षेत्र के बरगदवा फीडर से होने वाली विद्युत सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त है। इससे मलपार, चंदरगड्डी, बेलवा, बभनी, कनवाडीह, चिमटी, केसारा, सेहुड़ा आदि गांव में सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं मिल पा रहा है। दिन तो दिन रात में भी कटौती बरकरार है। इससे उपभोक्ताओं को रतजगा करनी पड़ रही है। इससे बच्चों को सर्वाधिक समस्याएं झेलनी पड़ रही है। उनकी पढ़ाई बाधित है। क्षेत्र छोटेलाल, पिंगल प्रसाद, हरीहर प्रसाद आदि ने विद्युत विभाग से सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.