Siddhart Nagar News: बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में पुलिस कर्मियों ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसआई रामसेवक प्रसाद ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। महिलाओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग विधि बताई गई।कांस्टेबल सुधा यादव ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान जय सिंह यादव, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.