Siddhart Nagar News: बार चुनाव की प्रक्रिया 24 अगस्त से, मतदान पांच अक्टूबर को
सिद्धार्थ, अगस्त 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 की प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी के अनुसार पर्चा बिक्री 24 से 27 अगस्त तक होगी। नामांकन 31 अगस्त से तीन सितंबर तक और पर्चों की जांच सात सितंबर को की जाएगी। आठ सितंबर को पर्चों की वापसी तथा नौ सितंबर को वैध प्रत्याशियों की घोषणा होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार एक अक्टूबर को क्वालीफाइंग स्पीच तथा पांच अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। छह अक्टूबर को मतगणना होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.