सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। बार्डर से हो रही तस्करी को रोकने को लेकर डीएम व एसपी ने गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय पर बैठक की। बैठक में एसएसबी व कस्टम के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मादक पादर्थो व विभन्नि प्रकार की तस्करी के तरीकों के संबंध में अभिसूचनाओं के आदान-प्रदान, अवैध कारोबार में संलप्ति लोगों का व्यपवर्तन व प्रतिबंधित दवाओं का दुरुपयोग एवं तस्करी व नशामुक्ति को लेकर आमजन को जागरुक करने को कहा गया। बार्डर पर गश्त/चेकिंग को लेकर चर्चा की गई।संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यातायात, सड़क दुर्घटना रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी बांसी व बार्डर के थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी यातायात सहित व...