सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा से भड़रिया जाने वाले मार्ग का इन दिनों अस्तित्व करीब समाप्त हो चुका है। अधिकतर जगहों पर गिट्टी डामर का कुछ पता नहीं, सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं। इन दिनों बारिश से समस्या और अधिक जटिल हो गई है। बारिश से सड़क में बने गड्ढों में जलभराव हो गया है। इससे यात्रा करना राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आए दिन लोग सड़क में बने गड्ढों में फंस कर गिर कर घायल हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालतसड़क की स्थिति नगर पंचायत बढ़नीचाफा मुख्यालय से भड़रिया तक करीब 10 किमी लंबी इस सड़क की स्थिती बहुत ही खराब है। राहगीरों को इस पर आवागमन करने में बहुत ही परेशानी होती है। मार्ग पर गड्ढे ह...