Siddhart Nagar News: बानगंगा बैराज श्मशान घाट से दो बाइक हुई गायब
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के पास श्मशान घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार में गए दो लोगों की बाइक बुधवार शाम गायब हो गई। काफ़ी खोजबीन के बाद बाइक न मिलने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चनरगड्डी गांव निवासी राज नारायण मिश्र पुत्र कपिलदेव मिश्र व पलिया सिसवा निवासी धीरेन्द्र कुमार पुत्र गिरजा शंकर बुधवार को सेहुड़ा से एक अंतिम संस्कार के लिए बानगंगा बैराज के पास श्मशान घाट पर गए थे। वे अपनी बाइक को श्मशान घाट भवन स्थल पर खड़ी करके नदी में उतर कर शव का अंतिम संस्कार कराने लगे। शाम करीब पांच बजे दाह संस्कार सम्पन्न होने के बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब देखकर परेशान हो उठे।पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल व आसपास बाइक की तलाश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.