Siddhart Nagar News: बानगंगा नदी में कूदा युवक, मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी बैराज के अपर साइड में एक व्यक्ति ने नदी में मंगलवार करीब चार बजे शाम अचानक छलांग लगा दी। आसपास टहल रहे लोग व सुरक्षा कर्मी दौड़ पड़े। पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को बैराज के निकटवर्ती गांव झरुआ निवासी निजामुद्दीन (45) पुत्र मोहम्मद मज़ीद बानगंगा नदी बैराज के फाटक संख्या 16 के उत्तर तरफ बने कंक्रीट के बेंच पर बैठा हुआ था। वह अचानक नदी में कूद गया। व्यक्ति को नदी में कूदता देख बैराज के दूसरी तरफ बैठे मछुआ समुदाय एवं बैराज कर्मी व सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उसे बचाने के लिए जाल भी डाला गया। जाल की सहायता से जब युवक को पानी से निकाला गया तब तक उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.