Siddhart Nagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने किया भ्रमण
सिद्धार्थ, अक्टूबर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बाढ़ प्रभावित गांवों में बुधवार को कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सभा संगलदीप, धुसवाराजा, तालभिलौना, अमरिया और अजगरा में पहुंचकर प्रभावित किसानों व ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ से हुई फसल क्षति एवं अन्य नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर नियमानुसार प्रभावित किसानों और परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: विधायक ने बाढ़ पीड़ितों में वितरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.