सिद्धार्थ, अक्टूबर 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सावधान, अगर आप बाजारों से खुले में बिकने वाली मिठाइयां खरीद रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए, नहीं तो बीमार पड़ जाएंगे। जी हां, बड़े होटलों में साफ- सफाई की व्यवस्था ठीक है, लेकिन भीड़भाड़ होने वाले सामान्य होटलों से स्वच्छता पूरी तरह से गायब है। शहर से लेकर गांव तक सामान्य होटलों में मिठाइयां खुले में रखकर बेची जा रही हैं। इन मिठाइयों पर मक्खियां व मौसमी पतंगे बैठ रही है। इसके अलावा धूल के कण भी हवा में उड़कर मिठाइयों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। यह बीमारी को दावत दे सकती हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मिलावट के साथ मक्खियों के पहरे में बिक रहीं मिठाइयांखुले में बिक रही मिठाइयों से स्वास्थ्य को खतरा दरअसल, जनपद में शहर से लेकर गांव ...