Siddhart Nagar News: बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी पिकअप
सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- Siddhart Nagar News: बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगरजोत मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक सैफ बाल-बाल बच गया। उसे गंभीर चोट नहीं आई। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भड़रिया निवासी सैफ पुत्र इरशाद पिकअप से गागापुर से सामान लेकर उतरौला गया था। वहां सामान उतारने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। सफीपुर के पास मार्ग के मोड़ पर अचानक सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक का पिकअप पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.