Siddhart Nagar News: बाइक में घुसा चीती सांप, डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू
सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर। कस्बे के चौक रोड पर रविवार रात करीब 10 बजे चीतर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण गर्मी के चलते घरों के बाहर बैठे लोगों ने सांप को देखा तो उसे डंडे से भगाने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख सांप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में जा घुसा। सूचना मिलते ही मौके पर 50 से अधिक स्थानीय युवक जुट गए। रात अधिक होने के कारण सपेरे को बुलाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद युवकों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को बोरे में बंद कर आबादी से दूर एक बगीचे में छोड़ दिया गया। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.