Siddhart Nagar News: बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहा के पास रविवार की रात बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मंगलवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी व बच्चे व परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शोहरतगढ़ कस्बे के मोहल्ला रघुनाथ नगर निवासी रामनरेश गुप्त (45) पुत्र बुद्धिराम गुप्त मड़वा चौराहा के पास आटा चक्की की दुकान चलाता था। रविवार की रात लगभग आठ बजे वह मड़वा चौराहे पर सड़क पार करके कुछ सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान शोहरतगढ़ की तरफ से तेजगति से जा रहे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी शोहरतगढ़ से डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.