सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के जाफरजोत मोड़ पर रविवार शाम बाइक की टक्कर से एक वृद्ध बाइक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहाना थाना क्षेत्र के खैरहवा गांव निवासी इंसान अली (68) पुत्र सोहरत रविवार की शाम जाफरजोत चाय पीने गए थे। चाय पीकर वापस पैदल अपने घर जा रहे थे। अभी वह जाफरजोत मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया और जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनके परिजन को सूचना दी। आनन फानन में परिजन घायल को सीएचसी बर्डपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...