सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर-बर्डपुर मार्ग पर बढ़या गांव के पास बुधवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें होश नहीं आ सका है। मरने वालों व घायलों में एक नेपाली युवक भी शामिल है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना का घटनाक्रम मोहाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला खलीलपुर निवासी संजय (34) पुत्र राम हरख अपनी पत्नी सुशीला (32) को बाइक पर बिठा कर बुधवार को न्यायालय जा रहा था। जहां मारपीट के एक मामले में सुशीला भी आरोपी थी और उसे जमानत करानी थी। अभी वह लोग बढ़या गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही नेपाली नंब...