सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन निर्माण परियोजना के तहत जिले में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की जिलाधिकारी शिवशरणप्प जीएन ने बुधवार को समीक्षा की। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और भू-अर्जन से जुड़े अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए शेष प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रतिनिधि ने बताया कि खलीलाबाद से बहराइच तक करीब 240 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन प्रस्तावित है। सिद्धार्थनगर में प्रथम चरण में बांसी तहसील के करमा से गौरी तक करीब 54 किलोमीटर हिस्से के लिए 82.81 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। इस हिस्से में मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। ग्राम बतसा में खेसरहा स्टेशन तथा बांसी तहसील के गौरी में बांसी ...