सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा पेट्रोल पंप के पास रविवार को बस की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिल्हिया क्षेत्र के पलिया सिसवा गांव निवासी धीरेन्द्र (30) पुत्र गिरजाशंकर रविवार को बाइक से घर से सनई चौराहा की तरफ जा रहा था। अभी वह धेंसा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि एक बस से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार धीरेंद्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रोडवेज बस ने बाइक स...