Siddhart Nagar News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत
सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहा के पास बुधवार को बस की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के बारी गांव के तिवई टोला निवासी धर्मेंद्र निषाद(20) पुत्र बनारसी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर मड़वा चौराहा के पास एक युवक सड़क पर इधर उधर टहल रहा था। इसी बीच बढ़नी की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि उसका दिमागी हालत ठीक नहीं था, वह काफ़ी देर से घूम रहा था, वह लोगों के मना करने के बावजूद भी सड़क पर दौड़ रहा था। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.