Siddhart Nagar News: बस की चपेट में आई थार, दो घायल
सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर समय माता स्थान के पास शुक्रवार को बस और थार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलरामपुर से बढ़नी की ओर आ रही बस ने थार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में थार सवार अलीमुल्लाह (40) पुत्र रिफायतुल्ला निवासी सेमरहवा उर्फ तीसम घायल हो गए। सड़क किनारे ठेला लगाकर खड़े कमलेश (35) पुत्र प्रकाश निवासी वार्ड नंबर-03 भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना में थार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल थार व बस को कब्जे में ले लिया। उपनिरीक्षक वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.