Siddhart Nagar News: बसपा की सरकार में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं
सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के महदेवा बाजार में हुई। बस्ती मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी इंदल राम ने 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की सरकार में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दलित, पिछड़ा, महिला, किसान, बेरोजगार विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की हितैषी सिर्फ बसपा ही है। बसपा में ही सबका सम्मान है। बस्ती मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजकुमार आर्य ने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बनाकर पूर्ण रूप से सर्वसमाज के हितों के लिए कार्य करना है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बूथ मजबूत कर 2027 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.