Siddhart Nagar News: बसपाइयों ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर दिया जोर
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संख्या-35 अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबहा (नवेल) में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर एवं बूथ गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कई लोग बसपा में शामिल हुए, जिन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।कार्यक्रम में बस्ती मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजकुमार कुरील ने कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.