Siddhart Nagar News: बढ़नी में16 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सीमाई कस्बा बढ़नी शनिवार को पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बलरामपुर जिला का निवासी है।ढेबरुआ थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने घरुवार पुलिया के पास बलरामपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिंटू पुत्र लालबहादुर निवासी लालनगर सिपहिया थाना तुलसीपुर जिला बलरामपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय,उपनिरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार यादव, कांस्टेबल प्रबल कुमार, अरविंद यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.