Siddhart Nagar News: बढ़नी में मारपीट के मामले में भाजपा नेता ने दी तहरीर
सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान शनिवार को हुई मारपीट के मामले में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप कुमार पुत्र स्व.भगवती प्रसाद गुप्त ने ढेबरुआ पुलिस को तहरीर देकर एक जनप्रतिनिधि के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ढाई दर्जन से अधिक लोगों पर मारने पीटने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सांसद-विधायक समर्थकों में नारेबाजी, भाजपा नेता से मारपीट, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.