Siddhart Nagar News: बच्चों को नदी-तलाब में नहाने से रोकें अभिभावक
सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। इन दिनों उमस भरी गर्मी का मौसम चल रहा है और नदी के किनारे स्थित गांव के बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी-तालाब में नहाने के लिए चले जाते हैं। इससे हर साल कई मासूम गहराई और तैराकी न जानने की वजह से डूब जाते हैं। एक पल की लापरवाही उनकी ज़िंदगी और परिवार पर भारी पड़ जाती है। अभिभाव अपने बच्चों को अकेले नदी, तालाब, पोखर पर जाने से सख्त मना कर दें। इन दिनों नदी में पानी भी ज्यादा है। यह अपील श्रीधर पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा की यदि बच्चे ज्यादा जिद करें तो उन्हें बड़ों की निगरानी में ही भेजें। यह भी पढ़ें- Katihar News: गहरे पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.