सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को अंतर्विभागीय समन्वय बैठक की। उन्होंने बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा (एलवेंडाजॉल) की गोली खिलाने पर जोर दिया। कोई भी बच्चा गोली खाने से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। गोली खिलाने के लिए माइक्रोप्लान बनाने की बात कही।सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 10 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली, दो से तीन,वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर, तीन वर्ष से उपर के बच्चों को एक गोली खिलाई जाएगी।10 यह भी पढ़ें- बच्चों को खिलाई जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा अगस्त के अभियान में जो ब...